जैसा कि आप सभी जानते हैं लद्दाख में चीनी के साथ हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए हैं । आपको बता दें कि सैनिकाें से देश की सुरक्षा करने के दाैरान शहीद हुए जवान सुनील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार की शाम करीब 6 बजे पटना एयरपाेर्ट पहुंचा। बताया जा रहा है कि स्टेट हैंगर में बिहटा के सिकरिया पंचायत के तारानगर गांव निवासी 38 साल के जांबाज सुनील का शव लाया गया। उनका शव लेने के लिए उनके बड़े बेटे आयुष राज, बड़े भाई रिटायर फाैजी अनिल कुमार, पड़ाेसी बीके तिवारी के अलावा गांव के कई लाेग पहुंचे हुए थे। स्टेट हैंगर में पार्थिव शरीर काे रखा गया जहां सबसे पहले बड़े बेटे आयुष ने पुष्पचक्र अर्पित किया उसके बाद सुनील के बड़े भाई अनिल ने श्रृद्धांजलि दी।
डिप्टी सीएम समेत इन नेताओं ने चढ़ाए फूल
जानकारी के अनुसार बिहार के इस सपूत काे गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। आपको बता दो की उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार माेदी, बिहार सरकार के मंत्री नंद किशाेर यादव व श्रवण कुमार, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, स्थानीय सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय जायसवाल, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदनमाेहन झा, जाप प्रमुख पप्पू यादव समेत सुनील के गांव के कई लाेगाें ने पुष्पचक्र अर्पित किए। उनके अलावा बीआरसी के कई वरीय अधिकारी, पटना के डीएम कुमार रवि व एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने भी शहीद काे श्रृद्धांजलि दी।
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि स्टेट हैंगर से उनका शव एंबुलेंस से बिहार रेजिमेंट, दानापुर ले जाया गया वहां से गुरुवार काे शव उनके पैतृक गांव जाएगा जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार गुरुवार काे भी बिहार के कुछ शहीदाें का पार्थिव शरीर पटना एयरपाेर्ट लाया जाएगा जिन्हाेंने सुनील के साथ देश की रक्षा में अपने जान की बाजी लगा दी थी।
ढाई साल से लद्दाख में तैनात थे
2002 में सेना में याेगदान करने वाले शहीद के बड़े भाई अनिल कुमार ने बताया कि सुनील काे दाे बेटा और एक बेटी है। सबसे बड़ी बेटी साेनाली कुमारी है जाे 12 साल की है। उसके बाद 10 साल का आयुष और छाेटा बेटा विराट 8 साल का है। पिताजी बासुदेव प्रसाद किसान थे। 2002 में सुनील ने सेना में याेगदान दिया था और अभी वे हवलदार थे। बताया जा रहा है कि पिछले ढाई साल से वो लद्दाख में तैनात थे और करीब छह माह पहले वो गांव आए थे, भांजे की शादी में उन्हें दाे माह पहले आना था पर लाॅकडाउन की वजह से शादी टल गई इस वजह से वो नहीं आ सके।
10 साल का बेटा बोला
सुनील की शहादत पर बड़े बेटे ने कहा, मुझे पिता की शहादत पर गर्व है। शव लेने के लिए आए सुनील के बेटे आयुष और बड़े भाई की आंखों में गुस्सा था। बेटे काे जहां मलाल हाे रहा था कि पिता का साया उठ गया वहीं उसे इस बात के लिए गर्व भी हाे रहा था पिता ने देश की सुरक्षा करने में अमर हाे गए। आयुष ने कहा कि मुझे पिता की शहादत पर गर्व है वहीं बड़े भाई अनिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी मेरे छाेटे भाई की शहादत का बदला लें।
दाे दिन पहले दाे मिनट तक पत्नी से बात हुई थी
सुनील के परिचित पप्पू ने बताया कि दाे दिन पहले उन्हाेंने पत्नी रीति देवी से बात की थी। दाे मिनट ही बात हाे सकी थी उसके बाद सुनील की न किसी गांव वालाें से बात हुई औ न ही किसी घर वाले से। सुनील के शहादत की खबर मंगलवार की रात काे आई। यह खबर आने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। पत्नी, मां, बेटे व बेटी का राे-राेकर बुरा हाल है। सुनील एक जिंदादिल इंसान थे जो बहुत ही हंसमुख थे पर सबाें काे रुला कर दुनिया से चले गए।

0 Comments