तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पोस्टर प्रदर्शन कर, पूछा प्रवासी श्रमिक गुंडा क्यों लगते हैं?

बिहार में  आऐ  हुऐ श्रमिकों पर सियासत गरमा गई है। राष्‍ट्रीय जनता दल और सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे व नेता प्रतिपक्ष  तेजस्‍वी यादव  ने पार्टी का पोस्‍टर जारी किया और उसके बाद  तेजस्वी यादव ने  मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि उन्‍हें प्रवासी श्रमिक मे ऐसा क्या दिख रहा है। उन्हें प्रवासी सार्मिक गुंडे क्यों आ रहे हैं? नीतीश कुमार के खिलाफ उनके कड़े बयान पर जनता दल यूनाइटेड ने भी पलटवार किया है।

बताया जा रहा है कि बिहार के एडीजी  अमित कुमार ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों  को बीते 29 मई को अलर्ट रहने के लिए एक पत्र जारी किया था। पत्र के सार्वजनिक होते ही विपक्ष सरकार  पर हमलावर हो गया। तेजस्वी यादव ने सार्वजनिक तौर पर पत्र की कॉपी को फाड़ा तथा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद पुलिस मुख्यालय बैकफुट पर आ गया। 


तेजस्‍वी यादव  ने आरजेडी कार्यालय में जारी किया मुख्यमंत्री नीतीश का पोस्‍टर

पुलिस मुख्‍यालय ने भले ही अपनी गलती मान ली, लेकिन राजनीति (Politics) थमने का नाम नहीं ले रही। इसे लेकर शुक्रवार को तेजस्‍वी यादव ने आरजेडी कार्यालय में नीतीश सरकार  को घेरता एक पोस्‍ट जारी किया। खास बात यह कि पोस्‍टर उन्‍होंने खुद टांगा। उनकी मदद प्रदेश आरजेडी अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने कीया।

पोस्‍टर में सीएम नीतीश कुमार से किए कई सवाल

जारी पोस्‍टर में नीतीश कुमार से सवाल किया है कि श्रमिक उन्‍हें गुंडे और अपराधी क्‍यों दिखे तथा उन्‍होंने मजदूरों को लुटेरा क्‍यों कहा? उन्‍होंने श्रमिकों को रोजगार नहीं देने तथा उनका अपमान करने को लेकर भी सवाल उठाए। पोस्‍टर को आरजेडी ने ट्वीट भी किया।


बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार का पोस्‍टर करने के बाद तेजस्‍वी ने कहा कि यह पत्र गलती से जारी नहीं हुअा, बल्कि यह नीतीश कुमार की अंतरात्‍मा की उपज है। यह पत्र सरकार की गरीब विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। तेजस्‍वी ने कहा कि वे श्रमिकों को रोजगार नहीं देंगे, बल्कि श्रमवीरों भाईयों को चोर, लुटेरा और अपराधी बताएंगे। उन्‍होंने नीतीश कुमार से पूछा कि क्‍या बिहारी श्रमिक गुंडे हैं? तेजस्‍वी ने यह विवादित बयान भी दिया कि नीतीश कुमार या तो पीठ में खंजर भोंकते हैं या दूसरे के कंधे से बंदूक चलाते हैं।

Post a Comment

0 Comments