कोरोना वायरस पूरी दुनिया में छाया हुआ है सभी लोग इसी कोशिश में लगे हैं कि जल्दी से जल्दी कोरोना वायरस को मिटाने की दवाई आ जाए या उसके लिए वैक्सीन तैयार हो जाए जिससे सभी लोगों को जो डर बैठ गया है कोरोना वायरस को लेकर वह दूर हो जाए सभी की जिंदगी सामान्य हो जाए। इसी बीच खबर आ रही है की पतंजलि की दवाई से लगभग एक हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
पतंजलि आयुर्वेदिक के को-फाउंडर आचार्य बालकृष्ण ने एक नया दावा किया है उनका कहना है कि पतंजलि ने कोरोना वायरस की दवा बनाने में सफलता हासिल कर ली है उन्होंने इस दवा को लगभग एक हजार से ज्यादा लोगों को दी है और उनके ठीक होने की बात कही है साथ ही उन्होंने बताया की अलग-अलग जगहों पर उन्होंने बहुत सारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों को यह दवा दी है जिसमें से लगभग 80% लोग ठीक भी हो चुके हैं कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल चुकी है इसी को देखते हुए उन्होंने अपने संस्थान में हर विभाग को कहा कि कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाई पर ही काम करे और सभी उस पर काम करने लग गए जिसका परिणाम अब सामने आया है। यह दवा से ना केवल सफल परीक्षण किया गया बल्कि इसे तैयार भी कर लिया गया है और यह दवा बनाने में जिस का भी योगदान रहा उनका हमने हौसला भी बढ़ाया है और उन्हें शुक्रिया अभी कहा है।
साथ ही आचार्य बालकृष्ण ने यह भी बताया है की शास्त्रों वेदों को पढ़ कर और उसे विज्ञान के फार्मूले में डालकर आयुर्वेदिक चीजों से यह दवाई बनाए हैं।

0 Comments