कोरोना वायरस की वजह से लाखों मजदूर शहरों में अटके पड़े थे वहां अपने घरों की तरफ जाना चाहते थे पर उनको कोई साधन नहीं मिल रहा था जिससे वह अपने घरों की तरफ लौट जाए। इसलिए लगातार पिछले 2 महीने से काम कर रहे अमिताभ बच्चन प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य पूरा कर रहे हैं आज भी बिग बी ने उनके लिए विमान बुक किए और प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया।
मिली खबरों के हिसाब से बहुत से प्रवासी मजदूर पहली बार विमान में बैठे थे और अपने घर पहुंच कर जो ख़ुशी व्यक्त कर रहे थे वह उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। हवाई यात्रा पूरी करने के बाद जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आए सभी ने अपने परिजनों को यहीं बताया कि हम दिल से शुक्रिया अदा करते हैं अमिताभ बच्चन का उन की वजह से हम वापस अपनी धरती पर लौट आए हैं साथ में प्रवासी मजदूरों ने यह भी बताया कि हमने लॉकडाउन के बाद परिवार समेत बहुत सारे रजिस्ट्रेशन भी करवाए और आने की कोशिश भी की पर कभी हमारा नंबर ही नहीं आया।
जो लोग अपने घर पहुंचे उन्होंने यह भी बताया कि अमिताभ बच्चन लोगों को घरों पर भेजने का बहुत अधिक कार्य कर रहे हैं साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम भी करवा रहे हैं उनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि वह मस्जिद का इमाम है और हर नमाज में अब अमिताभ बच्चन की के लिए खुदा से सेहत और लंबी आयु की कामना करूंगा।
इंडिगो एयरलाइंस का विशेष विमान सुबह 10 बजे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरा इस जहाज़ में करीबन 180 यात्री थे। आपको हम यह भी बता दें कि बिग बी स्पेशल ट्रेन चलवाने की भी ट्राई कर रहे हैं पर उनको अभी तक मंजूरी नहीं मिली है।

0 Comments