कोरोनावायरस की वजह से शटडाउन के बाद रिकवरी के साथ सेंसेक्स में हुई गिरावट



कोरोना महामारी के बीच  हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आपको बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9:18 बजे 172.95 अंक गिरकर 34,074.10 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 65.75 अंक कमजोर होकर 10,050.40 पर कारोबार कर रहे थे। 

बताया जा रहा है कि निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान और 36 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.86 फीसद की बढ़त के साथ 290.36 अंक ऊपर 34247.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.69 फीसदी उछलकर 69.50 अंक ऊपर 10116.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

दुनियाभर के बाजारों में हो रही गिरावट

दुनियाभर के बाजारों की बात करें तो बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.04 फीसद की गिरावट के साथ 282.31 अंक नीचे 26,990.00 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.53 फीसद गिरावट के साथ 17.04 अंक नीचे 3,190.14 पर हुआ था। बताया जा रहा है कि अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.67 फीसद बढ़त के साथ 66.59 अंक ऊपर जाकर 10,020.30 पर बंद हुआ था।


Post a Comment

0 Comments