पटना PMCH मे इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत हो गई



बिहार के पटना से सबसे बड़ी खबर आ रही है कि  पीएमसीएच में इलाज कर रहे एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव  पाया गया उसके बाद उस डॉक्टर की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई 

 बताया जा रहा है कि उस मरने वाले डॉक्टर का नाम एनके सिंह बताया जाता है जो ईएनटी डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर थे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

खबर सामने आ रही है कि  डॉक्टर एनके सिंह 67 साल के थे पिछले 8 दिनों से एम्स में भर्ती थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उनको इलाज के लिए वेंटिलेटर पर डाला गया था।इससे पहले सोमवार को भी गया के एक डॉक्टर की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

.डॉक्टर एनके सिंह मौत पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों ने शोक संवेदना प्रकट की है आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि कोरोना  वायरस इस तरह लोगों की जान ले रही है।

Post a Comment

0 Comments