कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है हमारे बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फैला है इससे लोग दिन-रात परेशान रहते हैं कि कब कोरोना वायरस का वैक्सीन तैयार हो और लोग इस बीमारी से छुटकारा पाएं लेकिन कोरोना वायरस का वैक्सीन अभी तक बना ही नहीं है जिससे कोरोना वायरस का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर बिहार से बिहार के पटना से एक खबर आ रही है जहां पर कोरोना मरीजों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि के बीच बिहार सरकार मंगलवार को फिर से लॉकडाउन लगाने का निर्णय भी ले सकती है।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि सोमवार को इस बीमारी ने बिहार के एक मंत्री समेत दो विधायकों और कई अन्य बड़े चेहरों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है इसके साथ ही बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 हजार के पार हो गई है बिहार सरकार में मंत्री शैलेश कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं
सोमवार को 1100 से अधिक केस कोरोना के मिले हैं।
सोमवार को बिहार के विभिन्न जिलों से 1116 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 17421 पहुंच गयी है. राजधानी पटना में सोमवार को सर्वाधिक 228 नये मामले पाये गये हैं. शैलेश के अलावा ढाका के विधायक फैसल रहमान अपने 3 बॉडीगार्ड्स समेत कोरोना पॉजिटिव
हो गए हैं तो वहीं लौरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक विनय बिहारी हुए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पटना में ही जेडीयू के वरीय नेता अजय आलोक के परिवार के कुछ सदस्य कोरोना पॉजिटिव हुए हैं.
मंत्री समेत दो विधायक भी पॉजिटिव
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के मंत्री शैलेश कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र में घूमने के दौरान वे अपनी ही पार्टी के किसी कार्यकर्ता से संपर्क में आ गए थे, इसके बाद वे संक्रमित हो गये फिलहाल शैलेश कुमार अपने आवास पर ही क्वारेंटाइन हैं।
डीएम ऑफिस में भी कोरोना संक्रमित लोग पाऐ
खबर सामने आ रही है कि पटना के समाहरणालय में भी कोरोना वायरस का कहर छा गया है समाहरणालय के 14 कर्मी पॉजिटिव मिले हैं जिनमें 9 क्लर्क और 5 सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाऐ गए है । इन सभी लोगों को इलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर भेजा गया है ।

0 Comments