चीन को मिला एक और झटका BSNL और MTNL ने भी अपना टेंडर रद्द किया

भारत और चीन के बढ़ते तनाव के बाद 59 ऐप पर प्रतिबंध लग गया है इसके बाद एक और झटका बीएसएनल और एमटीएनएल ने अपना 4जी टेंडर रद्द कर दिया है अब दुबारा नया टेंडर जारी किया जाएगा सरकार ने बीएसएनल और एमटीएनएल को चीन की कंपनियों से सामान नहीं खरीदने के निर्देश भी दे दिए थे उसके पश्चात् ही टेंडर को निरस्त कर दिया गया है.

मिली सूत्रों के हिसाब से अब नए टेंडर में मेक इन इंडिया और भारतीय टेक्नोलॉजी को ज्यादा प्रोत्साहन देने के लिए नए प्रावधान आएंगे. बीएसएनएल और एमटीएनएल पर सबसे ज्यादा चीनी समान खरीदने के आरोप भी लग चुके हैं इसी के पश्चात सरकार ने यह निर्देश जारी किए थे कि सरकारी कंपनियां चीन कंपनियों से सामान खरीदने से बचे.

एमटीएनएल और बीएसएनएल 4G नेटवर्क के लिए चीनी कलपुर्जे का इस्तेमाल नहीं करने का भी निर्णय लिया था इसके अलावा चीन को झटका देने के लिए रेलवे ने 471 करोड रुपए का  सिंगनलिंग प्रोजेक्ट रद्द कर दिया था.

टेलीकॉम मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया था कि 4G फैसिलिटी के अपग्रेडेशन में किसी भी चाइनीज कंपनियों के बनाए उपकरणों का इस्तेमाल ना किया जाए साथ ही पूरे टेंडर को नए सिरे से जारी किया जाए सभी प्राइवेट सर्विस ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि  चाइनीज उपकरणों पर कम से कम निर्भर रहें.

Post a Comment

0 Comments