दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की

पूरे देश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है इसी को मद्देनजर रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की दिल्ली में हाल बहुत ज्यादा खराब हो रहे हैं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 15 हजार के करीब बेड है और हमें किसी तरह की कमी महसूस नहीं हो रही है. 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पहले अगर हम 100 टेस्ट कर रहे थे तो 31 लोग पॉजिटिव आ रहे थे पर अब संख्या कम हो गई है और 13 लोग ही पॉजिटिव आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल ने कहा अभी कोई खुश होने की बात नहीं है अभी हमें और सख्ती बरतनी चाइए  दिल्ली में कोरोना का पीक समय आकर चला गया है एक्सपर्ट बता रहे हैं लेकिन मैं लोगों से कहूंगा इन पर बिल्कुल भी ध्यान मत दीजिएगा अभी भी लोग मास्क पहने, हाथ धोएं और सभी नियमों का पालन करें क्योंकि हम चाहते हैं कि वापस पहले जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो. 

हमने सभी सरकारी अस्पतालों, बैंकट हॉल और संस्थाओं से बात कर ली है साथ ही केंद्र सरकार से मदद मांगी है अब सभी हमारे साथ है 1 महीने में भयंकर स्थिति दिख रही थी आज हमें ऐसी स्थिति नहीं दिख रही है.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पहले हमने अनुमान लगाया था कि 3 जून तक 15 हजार बेड की जरूरत होगी लेकिन आज दिल्ली में सिर्फ 5800 के करीब मरीज अस्पतालों में  है अधिकतर मरीजों का अब घर में ही इलाज हो रहा है काफी मरीज ठीक हो रहे हैं दिल्ली में 23 जून को करीब चार हजार केस आए और कल 2200 केस आए हैं 1 हफ्ते में केस अब कम हो रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments