सोनी टीवी के सीरियल मेरे साईं के टीम मेम्बर में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया

कोरोना वायरस का प्रभाव हर तरफ देखने को मिल रहा है इतने महीनों से सभी शूटिंग बंद थी पर अब सरकार से इजाजत के बाद अब दी गई गाइडलाइन के साथ शूटिंग शुरू हो चुकी है मिली खबर के अनुसार सोनी टीवी के सीरियल मेरे साईं की कास्ट में शामिल एक मेंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जब से यह खबर आई है मानो जैसे मेरे साईं सीरियल पर बड़ी आफत आ गई है।

मेरे साईं सीरियल की शूटिंग करीबन 100 दिन के बाद शुरू हुई थी पर जैसे ही शूटिंग शुरू हुई और अब यह खबर आ गई है इसलिए शूटिंग को रोक दिया गया है साथ ही सभी कास्ट मेम्बर को सेल्फ क्वारांटाइन होने के लिए कहा गया है।

 तुषार दल्वी ने बताया कि इस खबर ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। मगर टीम के लोग काफी को-ओपरेटिव हैं। शूट को फिलहाल 7 जुलाई तक के लिए रोक दिया गया है। मैं इसे इतना सरप्राइजिंग भी नहीं मानूंगा। हर आदमी को इसके लिए तैयार होना है क्योंकि ये किसी को भी हो सकता है। बस हम लोगों के लिहाज से देखा जाए तो ये थोड़ा ज्यादा जल्दी हो गया।  जैसे ही हमें मामले के बारे में पता चला हम सभी ने खुद को सेल्फ क्वारनटीन कर लिया। एक्टर ने कहा कि वे घर पर हैं और अच्छा महसूस कर रहे है। टीम के बाकी मेंबर्स भी ठीक हैं और वे लोग जल्द से जल्द वापस शूटिंग स्टार्ट करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments