चीनी सेना गलवान घाटी से 1-2 किलोमीटर पीछे हटी

भारत और चीन के बीच इसमें काफी दिनों से तनाव की स्थिति चल रही है सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में तैनात चीनी सेना अब एक से दो किलोमीटर पीछे हट गई है है जो कि बहुत ही अच्छी बात है।

सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वांग यी से करीबन 2 घंटे लगातार फोन पर बात थी जिसकी वजह से अब दोनों देश के बीच यह सहमति बनी है भारत से अजित डोभाल को स्थाई प्रतिनिधि बनाया गया है जो इस मामले को सुलझाने के लिए चीन के प्रतिनिधि से बात करते रहेंगे।उम्मीद है कि इस बार वार्तालाप से देश को काफी फायदा होगा चीनी सेना थोड़ा पीछे हटी है यह भारत के लिए बहुत ही खुशी की बात है।

भारत ने इसके लिए कई रणनीति का राजनीतिक कदम उठाए हैं जो पिछले कई दिनों से निरंतर आगे बढ़ाए जा रहे हैं इसके लिए भारत ने बॉर्डर पर फौज बढ़ाई है साथ ही अपने फाइटर प्लेन भी तैयार किए हैं चीन के खिलाफ दुनिया भर में माहौल बना साथ ही साथ खुद प्रधानमंत्री लेह गए और सभी को संबोधन करते हुए प्रधानमंत्री ने चीन का सीधा नाम नहीं लिया इस से बातचीत की खिड़की खुली रही कई ऐप बंद किए और चीनी कंपनियों के टेंडर के निरस्त किए भारत इस मामले में कभी नहीं झुकेगा नतीजा यह हुआ कि चीन को मामला आगे बढ़ाने में कोई फायदा नहीं दिखा और अब वह अपनी सेना को धीरे धीरे पीछे हटा रहा है।

Post a Comment

0 Comments