बिहार राज्य धार्मिक न्याय समिति के आदेश के अनुसार सावन में शिव मंदिर में नहीं होगा अभिषेक

कोरोना वायरस से पूरा देश परेशान है और कोरोना वायरस ऐसा है जो रुकने का नाम ही नहीं लेता है और दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में सबसे बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां पर कुरौना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए  सावन महीने में होने वाले पूजा-पाठ पर भी इसका असर पड़ने वाला है।

 ऐसे में खबर  राजधानी पटना से आ रही है जहां पर कोरोना के 1000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं ऐसे में लगातार बढ़ रहे कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए सावन में किसी भी शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लोगों के पहुंचने पर पाबंदी लगा दी गई है।
 यह आदेश बिहार राज्य धार्मिक न्याय समिति  द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के मुताबिक 4 अगस्त तक ये पाबंदी लागू रहेगी उन सभी शिव मंदिर जहां सावन में मेला, जलाभिषेक, कांवर यात्रा का आयोजन किया जाता है उसको पूर्ण रूप से 4 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया गया है ये आदेश पूरे बिहार में लागू होगा

सावन महीना 6 जलाई से शुरू हो रहा है

जैसा कि हम सभी जानते हैं 6 जुलाई से ही सावन महीना शुरू होने वाला है और इसी दिन पहला सोमवार है पहले सोमवार को श्रावण महीने में काफी संख्या में लोग श्रद्धालु पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों विशेषकर शिवालयों में जाते हैं।

सोमवार के दिन अगर मंदिर में ज्यादा से ज्यादा लोग  शिवजी को जल चढ़ाने के लिए जाता है तो  कोविड -19 के संक्रमण ज्यादा फैल सकता है इसीलिए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अनलॉक -2 में गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं गृह विभाग बिहार सरकार द्वारा भी निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें अत्यधिक संख्या में एक साथ काफी संख्या में लोगों के जमावड़ा को प्रतिबंधित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments