जहां देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है वही बिहार में बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई है यह घटना भोजपुर और सारण में सबसे ज्यादा सामने आई है शनिवार को राज्य के 4 जिलों में बिजली गिरी है भोजपुर के आरा में 7, सासाराम और छपरा में 3-3, पटना और कैमूर में 2-2 और बक्सर में एक की जान गई है। साथ ही 11 लोग झुलस भी गए हैं उन सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है सभी लोग खेत में काम कर रहे थे मरने वालो के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है आज पटना, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, छपरा, सिवान, सुपौल समेत कई जिलों में करीबन 3 घंटे तक लगातार भारी बारिश हुई है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है बहुत-सी जगहों पर जलभराव भी हो रहा है जिससे आम जनता को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा यहां पानी भर गया है उन्हें इलाकों में पानी निकालने का काम तेजी से चल रहा है।
पटना मौसम विभाग के निर्देशक आनंद ने कहा है कि अगले 48 घंटे में राज्य के ज्यादातर हिस्से में बारिश और बिजली गिरने की आशंका है इस दौरान किसान खुले में जाने से बचे बिजली चमके या गिरने की आवाज आए तो पक्के मकान में शरण ले।

0 Comments