देश में लगातार कोरोना वायरस संकट बढ़ता ही जा रहा है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार प्रयास कर रहे हैं हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि जनता को कोई समस्या नहीं है अब अरविंद केजरीवाल ने देश की पहली प्लाज्मा बैंक की शुरुआत की है.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'प्लाजमा डोनेशन के लिए राज्य सरकार के कुछ नियम तय किए गए हैं कोई भी स्वास्थ्य हुए मरीज 14 दिन के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकता है मुझे पूरी उम्मीद है कि प्लाज्मा थेरेपी से मौतों की संख्या में कमी आएगी और प्लाजमा बैंक आज से शुरू हो रहा है'.
अरविंद केजरीवाल ने यह भी बताया कि उनका ये मिशन तब कामयाब होगा जब सब ठीक हुए मरीज अपना प्लाज्मा दान करेंगे. 18 से 50 साल की उम्र के बीच जो है और जिन का वजन 50 किलो से उपर है वह अपना प्लाजमा डोनेट कर सकते हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए गुरूवार के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19148 नए केस सामने आए हैं 434 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अभी तक 604641 केस हो चुके हैं और 17834 लोगो कि मृत्यु हो चुकी हैं.

0 Comments