पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से हालात बहुत खराब है काफी महीनों से सभी कार्य बंद थे अब धीरे-धीरे सब कार्य अपनी रफ्तार पकड़ रहे शूटिंग का कार्य भी काफी महीना बंद रहने के बाद अब शुरू हो चुका है कसौटी ज़िंदगी कि के फैंस के लिए बहुत अच्छी खुशखबरी आ रही है फैन्स अब एक बार फिर यह शो के नए एपिसोड जल्दी ही स्टार प्लस पर देख पाएंगे.
कसौटी ज़िंदगी की 2 का प्रोमो रिलीज हो गया है शो 13 जुलाई से रात 8:00 बजे स्टार प्लस पर वापस आएगा एकता कपूर ने प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है जिसे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता चल सके और फैंस तक यह खुशखबरी पहुंच सके.
प्रेरणा ने प्रोमो में कहा आप सभी को बधाई हो जिंदगी की सबसे बड़ी कसौटी को पास करने के लिए. अब माना की सोशल डिस्टेंसिंग ने सभी को एक-दूसरे से दूर रखा. मगर फिर भी हम सभी दिल से जुड़े हैं और जल्द ही हम सभी मिलने वाले हैं. क्योंकि मेरे और अनुराग की कसौटी अभी भी जारी है. हम लौट रहे हैं जल्द.
एकता ने अपने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, 'कसौटी जिंदगी की 13 जुलाई से रात 8 बजे. अनु-प्री की जिंदगी की कसौटी लेगी एक नया मोड़. देखिए कसौटी जिंदगी की की नई शुरुआत एक नई कहानी के साथ.

0 Comments