कोरोना वायरस फैलता जा रहा है इसकी चपेट में बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी आने लगे हैं पिछले 24 घंटे में 7 सेलिब्रेट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इसके बाद लगातार अफवाहें उड़ती जा रही है अभी नई खबर आ रही थी उसमें यह था कि हेमा मालिनी को भी कोरोना हो गया है इसी सब बातों पर उनकी बेटी ईशा ने सभी बातों को अफवाह ठहराया है और बोला यह सभी बातें गलत है हम सब एक दम ठीक है।
ईशा ने इसकी जानकारी अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर देते हुए लिखा, ' मेरी मां हेमा मालिनी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी सेहत को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। कृपया इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया न दें। आप सभी के प्यार और चिंता के लिए बेहद शुक्रिया।'
ईशा ने यह जानकारी अपने दोनों अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की ताकि सभी लोगों तक यह बात पहुंच सके।
इस ट्वीट के अलावा ईशा ने एक और ट्वीट किया उसमें उन्होंने अभिषेक और अमिताभ बच्चन के कोरोना संक्रमित होने पर उनके लिए विशेष दुआ की ईशा ने लिखा, 'वे एक योद्धा हैं। वे इससे उबर जाएंगे। वे हर जंग में जीतते रहे हैं। इस बार भी यही होगा। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मैं अमित अंकल के लिए दुआ करती हूं कि वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट आएं।'

0 Comments