सबसे बड़ी खबर बिहार के रोहतास से आ रही है जहां पर कोरोना वायरस के सैंपल की जांच में लापरवाही हो रही है ये मामला रोहतास जिला के काराकाट से जुड़ा हुआ है जहां काराकाट के राजद विधायक संजय यादव सहित 45 लोगों का कोरोना का सैंपल कलेक्शन पिछले सप्ताह 6 जुलाई को किया गया था लेकिन आज तक सैंपल को जांच के लिए लेबोरेटरी नहीं भेजा गया जिसके बाद राजद विधायक संजय यादव ने स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाया है।
विधायक समेत उनके स्टाफ्स का लिया गया है सैंपल
विधायक ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह पहले कोरोना सेम्पल कलेक्ट किया गया लेकिन सैंपल बिक्रमगंज में ही पड़ा हुआ है तथा उसे जांच के लिए लेबोरेटरी नहीं भेजना घोर लापरवाही है. उन्होंने यह भी कहा की कुछ सामान्य लक्षण के बाद खुद विधायक तथा उनके अन्य सहयोगियों, अंगरक्षकों, ड्राइवर तथा अन्य लोगों ने 6 जुलाई सोमवार को ही अपना सैंपल दिए थे।
जाने क्या है सिविल सर्जन की राय ?
बताया जा रहा है की इस मामले में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि 6 जुलाई को काराकाट के राजद विधायक संजय यादव सहित जिन लोगों का सैंपल लिया गया था सबके सैंपल को जांच के लिए पटना भेज दिया गया है कलेक्शन लेकिन पटना में स्थित जांच लेबोरेटरी में भी कुछ लोगों में कोरोना संक्रमण पाए गए जिसके कारण सभी सैंपल को फिर वापस भेज दिया गया है लेकिन फिर से सभी सैंपल को पटना 10 जुलाई को भेजा जाएगा पुनः 10 अगस्त को भेजा जाएगा।
बिहार के रोहतास में 500 से भी अधिक केस कोरोना के पाए गए
बिहार के रोहतास जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा बताया जा रहा है उससे पहले 2158 सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था उसका भी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है इससे पहले 361 लोग कोरोना के स्वास्थ्य होकर अपने घर भी जा चुके हैं।

0 Comments