जैसा कि हम सभी देख रहे हैं कोरोना वायरस इतना जेब तेजी से पांव पसार रहा है कि लोग उसे ज्यादा परेशान हैं और बारिश भी इतना ज्यादा हो रही है जिससे कि कोरोना वायरस बढ़ने की आशंका और ज्यादा बढ़ रही है इसी बीच उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की ओर से इन पर काबू पाने के लिए लागू किया गया 55 घंटे का प्रदेशव्यापी प्रतिबंध शुक्रवार रात 10 बजे से लागू हो गया।
उसके बाद मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि इस बंदी के दौरान पुलिस को शासन के आदेशों का सख्ती से अनुपालन कराए जाने के आदेश दिए गए हैं जो लोग इस आदेश का उल्लंघन करेंगे उस पर कार्रवाई भी की जाएगी।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह पांच बजे तक घोषित इस प्रतिबंध के दौरान शनिवार और रविवार को सभी कार्यालय और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार, हाट, गल्ला मंडी और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सभी को बंद रखा जाएगा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा समेत आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की आपूर्ति इस दौरान जारी रहेगी इन सेवाओं से जुड़े कार्मिकों और डोर स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।
शनिवार और रविवार को धार्मिक स्थल भी पहले की तरह खुले रहेंगे रेलवे और हवाई सेवाएं जारी रहेंगी रेल से आने वाले यात्रियों के आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से बसों की व्यवस्था की जाएगी इन बसों को छोड़कर उत्तर प्रदेश रोडवेज सेवाओं का प्रदेश के अंदर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

0 Comments