हम सभी अभी देख रहे हैं बिहार में दिन प्रतिदिन बारिश हो ही रही है और व्रजपात भी साथ में हो रही है इस चीज को देखते हुए मौसम विभाग ने आज जिन 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया हैं यहां भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना बताई जा रही है।
इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज जिन 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया हैं. इन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इन 6 जिलों के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं के सक्रिय होने के साथ ही टर्फ रेखा गुजर रही है. इसी वजह से भारी बारिश के आसार हैं.
बिहार के 32 जिलों में किया गया ब्लू अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है लेकिन इसके अलावा बिहार के बाकी बचे सभी 32 जिलों में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है पटना सहित 32 जिलों के लिए ब्लू अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम और हल्की बारिश होने की संभावना जताया है।
पटना में दिन प्रतिदिन हो रही है अधिक बारीश
बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाले निम्न हवा के दबाव और अरब सागर के ऊपरी हिस्से पर चक्रवाती हवा के कारण बिहार के सभी जिलों में तेज बारिश हो रही है बताया जा रहा है कि पटना में 1 जून से 9 जुलाई तक 400.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 135.2 एमएम अधिक बताया गया है अधिक बारिश होने के कारण है ब्लू अलर्ट के जारी होने के बाद पटना सहित सभी 32 जिलों में रुक-रुककर कई बार बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

0 Comments