बिहार के पटना भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार में बीजेपी की पहली वर्चुअल रैली 'बिहार जनसंवाद' को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि यह रैली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सरकार के काम की रिपोर्ट देने के लिए किया गया था ।
एनडीए के नेतृत्व को ले नीतीश के नाम पर लगाई मुहर
भाजपा की वर्चुअल रैली के जरिए आयोजित 'बिहार जनसंवाद' में रविवार को अमित शाह ने फिर बिहार में एनडीए के नेतृत्व पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम की मुहर लगा दी। अमित शाह ने कहा है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार बेहतरीन तरीके से कर रहे हैं। नीतीश और सुशील मोदी की जोड़ी बेमिसाल है। दोनों नेता चुपचाप काम करना जानते हैं और इसके लिए वे सड़क पर खड़े होकर थाली नहीं बजाते हैं।
नरेंद्र मोदी ने 125 लाख करोड़ के पैकेज का दिया हिसाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 2 सरकार के एक वर्ष पूरे करने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। एनडीए 1 सरकार में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए 125 लाख करोड़ रुपये के स्पेशल पैकेज का हिसाब दिया। अमित शाह ने हर विभाग के लिए प्रधानमंत्री पैकेज की तरफ से दी गई राशि का विस्तृत आंकड़ा पेश किया।
कोरोना वॉरियर्स को किया सलाम, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले कोरोना से मृत लोगों को श्रद्धांजलि तथा मरीजों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया। कहा कि ये रैली कोरोना के खिलाफ जंग है।
नरेंद्र मोदी ने 1.25 करोड़ प्रवासी श्रमिकों को घर तक पहुंचाया
अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि सभी जगह प्रवासी मजदूरों को सम्मान से रखा जाए और उनके लिए 11 हजार करोड़ रुपये राज्यों को दिए।
बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने करीब 1.25 करोड़ प्रवासी कामगारों को हजारों बस और ट्रेनों के माध्यम से उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचवा दिया । उनके लिए भोजन और नास्ता की व्यवस्था की गई, पीने के लिए पानी मुहैया कराया गया। गृह राज्यों में क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई।
'एक देश-एक राशन कार्ड' का निर्णय लिया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडि़शा के कामगार देश के कई हिस्सों में काम करने आते-जाते हैं। इस पहल से अब कामगार अपने हिस्से का राशन, देश में कहीं पर भी रहें वहां से ले सकेंगे।
अमित शाह ने कहा लालटेन नहीं अब एलईडी बल्ब का जमाना
अमित शाह ने कहा कि बिहार ने नरेंद्र मोदी को हमेशा बहुमत दिया है। मोदी सरकार ने कहा था कि सरकार गरीबों के लिए काम करेगी। इसपर कुछ लोगों ने इंदिरा गांधी को कोट करते हुए कहा कि वे भी तो यह कहतीं थीं, लेकिन मोदी जो बोलते हैं, करते हैं। इसके बाद अमित शाह ने विभिन्न समाजिक योजनाओं में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। बताया कि सरकार ने 2.5 करोड़ लोगों को घर दिए, 10 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए। आयुष्मान के जरिए करोड़ों लोगों ने इलाज कराया। ऊर्जा के क्षेत्र में उपलब्ध्यिों की चर्चा करते हुए कहा कि पहले लालटेन जलानी पड़ती थी, अब लालअेन का जमाना चला गया। आज एलईडी बल्ब का जमाना है।
अमित शाह ने कहा कि मोदी जी किसानों को दे रहे छह हजार, पेंशन
अमित शाह ने कहा कि मोदी ने 9.5 करोड़ लोगों के खाते में रुपये डाले। किसानों को हर साल छह हजार रुपये दे रहे हैं। उनके लिए पेंशन योजना की शुरुआत की। हमने केवल नारा नहीं दिया, हमने कर दिखाया। हमने एक देश एक राशन कार्ड की बात कही।
अमित शाह ने कहा आसमान तक पहुंचा दिया भारत का सम्मान
बताया जा रहा है कि अमित शाह ने कहा कि मोदी के कारण भारत का सम्मान आसमान तक पहुंच गया है। अगर आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं तो वह सिर्फ मोदी जी के कारण है।
मोदी जी ने 70 साल से विवादित मुद्दों का किया समाधान
उन्होंने कहा कि लोगों ने दोबारा जनादेश दिया तो हमने धारा 370 को खत्म कर दिया। हमने कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया। तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। 70 साल से विवादित मुद्दों का समाधान किया।
कोरोना के इस जंग में जनता ने भी दिया मोदी जी का साथ
कोरोना की आपदा पर बोलते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने काेरोना की वैश्विक लड़ाई लड़ी। देश की 130 करोड़ जनता मोदी के साथ कोरोना के खिलाफ इस जंग में साथ है। पहले माहामारी से केवल सरकार लड़ती थी, इस बार जनता भी सरकार के साथ लड़ी। कोरोना से जंग की चर्चा के दौरान कहा कि बहुत सारे लोगों ने जनता को गुमराह करने की भी कोशिश की।

0 Comments