पूरे देश में कोरोना वायरस से लगातार आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं इसी से हमारे बॉलीवुड जगत और टीवी जगत के सितारे भी नहीं बच पाए है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मोहना सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है वह पिछले 7 दिनों से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती है वहां उनका इलाज कराया जा रहा है । यह जानकारी खुद मोहना कुमारी सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैन्स के साथ साझा की है मोहना कुमारी सिंह ने बताया कि उनका यह अनुभव बहुत ही खतरनाक रहा है क्योंकि जब उनको पता चला कि उनको कोरोना हो गया है तब वहां बहुत डर गई थी ।
मोहना कुमारी सिंह ने बताया कि सबसे पहले उनके घर में उनके साथ कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी तो हमें लगा उनको नॉर्मल फ्लू हुआ है पर उनकी तबीयत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने कोरोना वायरस की टेस्टिंग का सुझाव दिया जब उनकी कोरोना वायरस की टेस्टिंग कराई गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई इसके पश्चात सभी घरवालों ने टेस्टिंग कराई । मोहना सिंह ने बताया की जब उनकी पहली बार रिपोर्ट कराई गई थी तब रिपोर्ट नेगेटिव आई थी फिर उनको बुखार बढ़ता ही जा रहा था तो एक बार वापस उन्होंने टेस्टिंग कराई तो उसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई और तभी से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती है । मोहना सिंह के परिवार में काफी सदस्या पॉजिटिव पाए गए हैं और बाकी लोगों को क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया है
मोहना सिंह इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों से बात करते करते रो पढ़ी तभी उनके दोस्त ने पूछा कि वह क्यों रो रही है मोना सिंह ने बताया कि यह तो दोस्त को देखने पर खुशी के आंसू है । मोहना कुमारी सिंह ने अपने सभी फ्रेंड्स को कोरोना वायरस के समय मे सचेत रहने को भी कहा और कहा कि जैसे ही उनको लगे कि वह कोरोना वायरस चपेट में आ सकते हैं उन्हें तुरंत टेस्टिंग करा लेनी चाहिए ताकि जल्दी से इलाज संभव हो सके ।

0 Comments