बिहार: समस्तीपुर जिला अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह के उपस्थिति में आज विकासशील इंसान पार्टी की सदस्यता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान जितने भी लोग वहां पर उपस्थित थे उनके समर्थन से सुदर्शन पटेल को मोरवा उत्तरी मंडल का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। उसके बाद श्धर्मवीर राय पटेल को जिला सचिव बनाया गया है। रवी रंजन पटेल को सारंगपुर पूर्वी पंचायत का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। मुरारी राय पटेल को किसान प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष, सन्नी कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष, मंजा कुमार राय को किसान प्रकोष्ठ का पंचायत अध्यक्ष, रहमत अली को अकलियत प्रकोष्ठ का पंचायत अध्यक्ष, धीरेंद्र राय को पंचायत सचिव और श्री दिवाकर राम को दलित प्रकोष्ठ का पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावे इस विकासशील इंसान पार्टी में जदयू दलों से आने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को भी वीआईपी पार्टी की सदस्यता दिया गया है।

0 Comments