रालोसपा के महासचिव रणधीर केसरी ने ब्लड डोनेशन डे पर अपना रक्तदान किया

आप सभी जानते होंगे कि आज रक्तदान दिवस है। रक्तदान हमेशा ही अपनी स्वेच्छा से किया जाता है। यह एक तरह की सेवा है जो एक इंसान दूसरे इंसान के लिए करता है।  आपको शायद यह न मालूम हो लेकिन एक व्यक्ति द्वारा रक्तदान करने पर 5 जिंदगियों को बचाया जा सकता है। वैसे मरीज जिनकी सर्जरी होती है, जिन्हें प्लटेलेट की जरूरत होती है, जिन्हें हीमोफीलिया की समस्या होती है या फिर जिनका अंग प्रत्यारोपण या कीमोथेरेपी हो रही होती है उन मरीजों को खून चढ़ाने की जरूरत पड़ती है।

आपको बता दें कि वैसे तो रालोसपा महासचिव रणधीर केसरी हमेशा किसी ना किसी विषय  पर चर्चा में  रहे हैं । उन्होंने  लोगों की भलाई के लिए बहुत से कार्य  किए हैं । उन्होंने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाया है । खबर सामने आ रही है कि गया में रालोसपा महासचिव रणधीर केसरी ने आज ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट किया। आपको बता दें कि उन्होंने खुद रक्तदान करने के साथ-साथ लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

रणधीर केसरी ने कहा कि जो लोग  रक्तदान करना चाहते हैं उन्हें इन सामान्य दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करना चाहिए:
व्यक्ति के खून में हीमोग्लोबिन का न्यूनतम स्तर 11ग्राम/डेसिलीटर जरूर होना चाहिए।

रक्तदान करने वाले व्यक्ति का न्यूनतम वजन कम से कम 49 किलोग्राम होना चाहिए।

रक्तदान करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से 65 साल के बीच होनी चाहिए।

ब्लड डोनेट करते वक्त व्यक्ति को व्रत या उपवास नहीं रखना चाहिए।

ब्लड डोनेट करने से पहले व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

रक्तदान करने से एक सप्ताह पहले आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।

ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्ति के शरीर का तापमान सामान्य होना चाहिए।

रक्तदान करने वाले व्यक्ति को अपनी मेडिकल हिस्ट्री भी दिखानी पड़ती है।

रणधीर केसरी ने कहा कि लोग सोच रहे होंगे कि रक्तदान करने  से  रक्तदान करने वाले को कोई परेशानी होती है या नहीं । ऐसे कई सवाल लोगों के मन में उठते हैं।  उसके बारे में बताते हुए रणधीर केसरी ने कहा कि रक्तदान करने के बाद बेड रेस्ट करने की जरूरत तो नहीं पड़ती लेकिन ब्लड डोनेशन के बाद निश्चित तौर पर आपको कुछ नाश्ता और तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए और साथ ही डॉक्टर द्वारा लगाए गए बैंडएड को 6 घंटे तक लगे रहने देना चाहिए। जिस दिन आपने रक्तदान किया हो उस दिन अपनी एक भी मील मिस न करें फिर चाहे आप कितने ही व्यस्त क्यों न हों।

Post a Comment

0 Comments