जैसा कि आप सभी जानते हैं विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इसी बीच बिहार की सियासत में मंगलवार का दिन काफी हलचल भरा रहा। आपको बता दें कि खास तौर पर आरजेडी को दो जबरदस्त झटका लगा। पहला तो ये कि पार्टी के पांच एमएलसी- राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, दिलीप राय और कमरे आलम ने जेडीयु कर लिया, वहीं राजद के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस पर बुरी तरह बौखलाई आरजेडी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि करारा जवाब मिलेगा।
आरजेडी बोली- करारा जवाब मिलेगा
आपको बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार धन-दौलत के बल पर हमारे 5 MLC को अपने पास ले गए हैं। उन्होंने कहा कि वह नाटक कर रहे हैं। अब युद्ध शुरू हो चुका है, करारा जवाब मिलेगा। हालांकि आरजेडी के साथ महागठबंधन का हिस्सा रहे जीतन राम मांझी की पार्टी ने उल्टे राजद को ही नसीहत दी है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि पूंजीपतियों की जगह कार्यकर्ताओं को MLC बनाया होता तो यह हाल नहीं होता। अब भी वक्त है, राजद नेतृत्व संभल जाए नहीं तो आने वाला वक्त और बुरा होगा।
जेडीयू का आरजेडी पर तंज, हम ने कही ये बात
आपको बता दें कि इसी बीच जेडीयू ने भी आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी अपने ही लोगों का सम्मान नहीं करती। जानकारी के अनुसार यह बताया जा रहा है जेडीयू संसदीय दल के नेता ललन सिंह ने कहा, राजद में लोगों की इज्जत नहीं होती है, जबकि नीतीश कुमार हर किसी की इज़्ज़त करते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के प्रति आस्था और विकास के काम करने के तरीके से प्रभावित होकर राजद एमएलसी जेडीयू में शामिल हुए हैं।
रघुवंश प्रसाद सिंह को जेडीयू का ऑफर
जानकारी के अनुसार जेडीयू सिंह ने एक तरह से राजद को चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय का इंतजार कीजिए
बहुत कुछ होगा। ललन सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह के राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कहा कि उनके जैसे कद्दावर नेता को राजद में सम्मान नहीं मिल रहा, उनका अपमान किया गया है। अगर रघुवंश सिंह जेडीयू में आना चाहेंगे तो पार्टी विचार करेगी। ये तो रघुवंश सिंह को तय करना है कि वो क्या फ़ैसला करेंगे।

0 Comments