कोरोना महामारी की वजह से सभी लोग अपना यह समय बहुत अच्छे से और अपने परिवार वालों के साथ बिताने में मशगूल है वहीं हम बात करें एक्ट्रेस जिनीलिया देशमुख की तो इन दिनों वह अपने पति के साथ महाराष्ट्र के लातूर में पुश्तैनी गांव में है जहां वह अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिता रही है हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर है जो कि यह बता रही है कि उनका यह समय बहुत ही अच्छा और प्रकृति के बहुत ही करीब गुजर रहा है।
उस वीडियो में जिनीलिया अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रही है और साथ ही वह अपने बच्चे को प्रकृति के ज्यादा से ज्यादा करीब रख रही हैं जिसकी वजह से वह भी प्रकृति की वैल्यू को समझ पाए।
वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा, 'बच्चे अद्भुत होते हैं और वे हर चीज में ढल जाते हैं लेकिन माता-पिता के रूप में, वो भी खासकर इस समय में हम काफी ज्यादा खो गए हैं... हम लगातार चिंता करते रहते हैं कि हम किस दुनिया में अपने बच्चों को बड़ा करने जा रहे हैं... मेरी परवरिश एक शहर में हुई थी और रितेश की शहर और गांव दोनों में... इस बात को लेकर कई बार मुझे उनसे ईर्ष्या भी होती है और फिर इसलिए मैंने सोचा कि मैं अपने बच्चों को जितना ज्यादा हो सकेगा उतना ज्यादा प्रकृति और जानवरों के करीब रखना पसंद करूंगी।
लॉकडाउन शुरू हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं, और तब से ही हम मुंबई से दूर हमारे गांव में रह रहे हैं.... अब जबकि लॉकडाउन को हटा लिया गया है, हमें अपने खेत में जाने का मौका मिला... यहां हमारे बच्चों को एक नया क्लासरूम मिल गया, वे एक पेड़ के नीचे बैठकर पढ़-लिख रहे हैं और एक अभिभावक के रूप में ऐसा होते देख मुझे बहुत संतुष्टि हो रही है। मैं उन्हें अपने परिवेश को लेकर ज्यादा जागरूक होते... और जानवरों के प्रति ज्यादा दयालु होते देख रही हूं... जैसे किसी ने सही ही कहा है... हमें ये धरती अपने पूर्वजों से विरासत में नहीं मिली है, हमने अपने बच्चों के लिए इसे उधार लिया है।'

0 Comments