कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर भारतीय फिल्म जगत् के लिए बुरी ख़बर

पूरे दुनिया में कोरोना वायरस फेला हुआ है इसी वजह से मई में होने वाले कान्स फिल्म फेस्टिवल को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया था पर अब खबर यह आ रही है की जूरी के सदस्य   पियरे लेसक्योर और थियरी फ्रैमॉक्स ने 73 वें संस्करण के लिए लगभग 56 फिल्मों फ़ाइनल कर दिया गया है अभी तक इस लिस्ट में भारतीय फ़िल्म  को शामिल नहीं किया गया है ।

इस बार पहले 12 से 23 मई के बीच में कान्स फिल्म फेस्टिवल आयोजित होने वाला था लेकिन महामारी की वजह से सरकार ने यह जुलाई तक इसकी रोक लगा दी थी इस कारण से कान्स रेड कारपेट के साथ इस साल नहीं होगा । पर अब जो खबर आ रही है इसके अनुसार वर्चुअल फॉर्मेट में 22 से 26 जून तक कान्स फिल्म फेस्टिवल होने की पूरी संभावना है ।


फिल्म फेस्टिवल में ये खास बात  को ध्यान में रखा गया है। इन चुनिंदा 56 फिल्मों में महिला निर्देशकों की 16 फिल्में रखी गई हैं। इजराइल की दो फिल्मों को फाइनल लाइनअप में जगह मिली है। चार कार्टून/एनिमेशन मूवीज सोल, जोसप, फ्ली और अया एंड द विच को भी चुना गया है। सिलेक्शन न्यू कमर्स, कॉमेडी, डॉक्यूमेंट्री, ऑम्नीबस, फर्स्ट फीचर और एनिमेशन कैटेगरी में हुआ है। 

फ्रैमॉक्स ने कहा- हम हर किसी को 2021 के फेस्टिवल में नहीं ले जा सकते, इसलिए हमने फिल्मों का चयन करना जारी रखा और यह फैसला सही साबित हुआ। हमें 2000 से ज्यादा एंट्रीज मिली थीं। कान्स के लिए चुनी गईं फिल्में, जिनका वर्ल्ड प्रीमियर नहीं हो पाएगा उन्हें बाकी मशहूर फिल्म फेस्टिवल्स जैसे टोरंटो, सैन सेबेस्टियन, टेलुराइड और वेनिस में भेजा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments