राजद कार्यता , राबड़ी और तेजप्रताप के साथ मिलकर पीटी थाली, तेजस्वी यादव बोले- मजदूरों की मौत पर जश्न मना रही सरकार




बिहार : पटना मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय जनता दल ने रविवार को पूरे बिहार में थाली पीटोअभियान का आयोजन किया. इस कड़ी धूप में दिन के 11:00 बजते ही पटना समेत बिहार के बहुत सारे  जिलों में भी राजद कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से थाली खींचना शुरू कर दिया था। पटना में इस कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि सरकार गरीबों और मजदूरों को प्रताड़ित कर रही है यही कारण है कि 12 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं.


तेजस्वी ने कहा कि मेरा मानना है कि बीजेपी मजदूरों की मौत पर राजनीति कर रही है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने पूछा कि क्या बिहार के गरीब और मजदूर चोर हैं ऐसा नीतीश सरकार को क्यों लग रहा है उन्हें इस बात का जवाब देना ही होगा क्योंकि उनका कोई हक नहीं बनता है कि वो बिहार की गरीब मजदूरों को गुंडा बोले । तेजस्वी ने उस चिट्ठी का हवाला दिया जो बिहार सरकार के पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई थी.


बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के श्रम वीरों से माफी मांगनी चाहिए। लोग जी सरकार से उम्मीद रखते हैं उस सरकार को भी  लोगों को सुरक्षित गांव तक पहुंचाना है लेकिन ये काम नीतीश कुमार नहीं कर रहा है। जब विपक्ष ने इसकी आवाज को उठाने की कोशिश की तो बीजेपी के कई मंत्री सफाई देने सामने आ गए हैं. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हाहाकार मचा हुआ है और बीजेपी के नेता रैली कर रहे हैं. इनलोगों को गरीबों की चिंता नहीं है। 




बताया जा रहा है कि तेज भारती यादव  अपने घर पटना में राबड़ी आवास के बाहर यह कार्यक्रम किया और इस कार्यक्रम  मे उनकी मां राबड़ी देवी भाई तेजप्रताप यादव समेत बीजेपी के कई कार्यकर्ता भी उनका साथ दिया और वहां पर मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments