मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुल का किया उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वी चंपारण में गंडक नदी के सत्तर घाट पर बने उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का उद्घाटन किया है। यह पहली बार हुआ है कि इस तरह के उद्घाटन विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए हैं इस मौके पर नितीश ने मुख्य सचिव को आदेश भी दिया कि अब कोई भी वर्चुअल कार्यक्रम की जगह हम मौके पर जाने की तैयारी करेंगे। हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हम अगर उस पूल पर जाकर उद्घाटन करते तो हमें और ज्यादा अच्छा लगता।

केंद्र सरकार के द्वारा दी हुई गाइडलाइन के अनुसार ही हम चल रहे हैं अब अगली बार कोई भी कार्यक्रम हो तो वहां मेरे जाने की व्यवस्था करें और इस तरह तैयारी करें कि लोगों की भीड़ इकट्ठा ना हो और लोग कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का भी का पालन करें।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम ना सिर्फ शिलान्यास करते हैं बल्कि हर काम की समीक्षा भी करते हैं सौन पर जितने भी ब्रिज बने हैं हमें सभी की समीक्षा की है हम 15 साल से बिहार की सेवा में लगे हुए हैं मौके पर जाकर देखते हैं कि किस ने किस प्रकार काम किया है और चाहे ब्रिज हो या सड़क अचानक मौके पर पहुंचकर हम समीक्षा करते हैं। कभी किसी कार्य की वजह से ऐसे मामलों में वक्त लग जाता है तो हमारी पूरी कोशिश रहती है कि जितनी जल्दी यह काम पूरा हो जाए उतनी जल्दी हम करवा लेते हैं।

बिहार में सभी और तेजी से पूल और सड़कों का काम हो रहा है हमारा लक्ष्य है कि बिहार के किसी भी कोने से लोगों को पटना पहुंचने में पांच घंटे से ज्यादा का समय ना लगे। 

Post a Comment

0 Comments