'कसौटी ज़िंदगी के 2' के फैन्स के लिए आई एक खुशखबरी

पूरे देश में कोरोना की वजह से फिल्म, सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई थी अब सरकार द्वारा 20 जून से इजाजत दे दी गई है गाइडलाइन के साथ आप शूटिंग शुरू कर सकते हैं। सभी फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर यह आई है कि एकता कपूर ने अपने शौ कसौटी जिंदगी के 2 की शूटिंग शुरू करने के निर्देश अपनी सभी टीम मेंबर को दे दिए हैं इसके बाद उम्मीद है कि जुलाई में टीवी पर वापस से सीरियल के नए एपिसोड आना शुरू हो जाएंगे।

कसौटी जिंदगी सीरियल से जुडे़ सूत्रों ने बताया, 'जबसे महाराष्ट्र  सरकार ने शूटिंग की अनुमति दे दी है तब से प्रोड्यूसर अपनी टीम से सलाह मशविरा करते हुए पूछ रहे हैं कि इसे आगे कैसे बढ़ाया जाए आखिरकार टीम ने 20 जून से शूटिंग करने का फैसला लिया है। पार्थ अभी हैदराबाद है और वहां अपने दोस्तों से मिलने गए थे टीम ने उन्हें मुंबई आने के लिए बोल दिया है मुंबई पहुंचकर कुछ दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन रहना होगा उसके बाद शूटिंग शुरू कर पाएंगे इस बात को खास ध्यान में रखकर ही शूटिंग शेड्यूल बनाया गया है सबसे पहले  कमबैक प्रोमो शूट होगा जिसमें एरिका और पार्थ नज़र आएंगे।'

एरिका अभी शूट करने के लिए तैयार नहीं थी मगर टीम ने उन्हें आश्वस्त किया कि सैट पर हर तरह की सावधानी बरती जाएगी और सुरक्षित वातावरण में ही शूटिंग होगी। 

Post a Comment

0 Comments