विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने प्रोटेक्टर्स ऑफ इमीग्रेंट्स' के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए विश्वसनीय प्रतिभा और प्रतिस्पर्धी कौशल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। मानव संसाधन दुनिया के साथ हमारे जुड़ाव के मूल में हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, 'सम्मेलन का फोकस प्रवासियों के सभी पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए और इससे संबंधित नीति और प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करना बहुत ही जरूरी है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
हमें अपने यहां आए हुए सभी प्रवासियों के डेटाबेस में सुधार लाने की बहुत ज्यादा जरूरत है, क्योंकि भारत के लोगों में काफी ज्यादा टैलेंट होती है। जितना कि हमारे इधर के लोगों में नहीं होता है इसीलिए हमें डेटा को और ठोस और विस्तृत तरीके से रिकॉर्ड करने के तरीकें ढूंढने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार का फोकस भावी प्रवासियों को बेहतर अवसर और कल्याणकारी उपाय मुहैया कराना है।

0 Comments