कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है सभी की ओर से यहीं सलाह दी जा रही है कि इम्यूनिटी को बढ़ाएं जिससे हम कोरोना वायरस से बच सकते हैं इसलिए सभी जनता इसी प्रयास में है के हम हमारी इम्यूनिटी बड़ाए जिससे हम कोरोना वायरस जैसी महामारी से बच सकें।
जनता में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाइयों को लेकर जागरूकता आई है और कोरोना से बचने के लिए लोगों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाइयों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है मेडिकल स्टोर में सभी लोग इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवाइयों की मांग करते जा रहे हैं इसमें अधिकतर काम में ली जा रही दवाइयों में चवनप्राश, गिलोय, गिलोय टेबलेट, अश्वगंधा, विटामिन सी टेबलेट की भारी मांग है।
पहले यह सब दवाइया सिर्फ सर्दियों के मौसम में लिया जाता था पर अभी कोरोना वायरस के चलते दवाइयों की मांग बहुत ज्यादा हो गई है इसलिए उत्पादन में भी तेजी की कर दी गई है।
दिल्ली के केमिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता का कहना है की इम्यूनिटी बढ़ाने से संबंधित दवाइयों की मांग को देखते हुए कई कंपनियां अलग-अलग दवाइयां निकालने में लगी है जैसे विटामिन सी के चुइंगिम आने लगी है हम लोगों ने यह भी देखा है कि इस समय 6 से 7 गुना तक इनकी बिक्री बढ़ गई है क्योंकि इसकी मांग बहुत ज्यादा अधिक हो रही है।
आयुष मंत्रालय ने भी करोना वायरस से लड़ाई में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कई प्रकार के आयुर्वेदिक उपाय बताएं हैं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इन उपायों को अपनाने की अपील कि है। दवाइयों की मांग बढ़ने के साथ-साथ इनके कीमत में भी लोगों ने वृद्धि कर दी है जो चीज 200 की मिल रही थी अब वही चीज 400 की मिलने लगी है।

0 Comments