भाजपा विधायक केसर सिंह जेसंगभाई सोलंकी एंबुलेंस से पहुंचे विधानसभा


कोरोना वायरस की महामारी के बीच विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आपको बता दें कि देश के आठ राज्यों से 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होनी है। गुजरात के मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे। बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे। 

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस कारण 18 सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिया था। आंध्रप्रदेश और गुजरात में चार-चार सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। झारखंड में दो सीटों पर और इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से एक-एक सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।   

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदान के लिए जयपुर में विधानसभा पहुंचे। राज्य में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है। भोपाल में राज्य विधानसभा में वोट डालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि हम राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतेंगे। वर्तमान में राज्य की तीन राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है।

गुजरात के मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी से एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे। उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे। 

आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा के लिए मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मतदान किया। बताया जा रहा कि गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान आज राज्य में चार राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है। गांधीनगर में राज्य विधान सभा का दृश्य था। भाजपा के विधायकों को लेकर तीन बसें आज राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले जयपुर में राज्य विधान सभा पहुंची। राज्य में तीन सीटों के लिए मतदान होना है।

कौन कहां से उम्मीदवार

गुजरात से चार सीटों के लिए भाजापा ने  तीन उम्मीदवारों अभय भारद्वाज, रमिला बारा और नरहरि अमीन को मैदान में उतारा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने दो सीटों पर शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के दो-दो उम्मीदवार हैं। भाजपा ने  ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह फूल सिंह बरैया को टिकट दिया है। 

आपको बता दें कि राजस्थान में तीन सीटों के लिए दो कांग्रेस और दो भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने  राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह लेखावत मैदान में उतारा है। आंध्रप्रदेश से राज्यसभा के लिए चार सीटों पर चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या रहने के कारण सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं।

Post a Comment

0 Comments