अगर आप अपने पीएफ खाते से निकासी के लिए बैंक खाता अपडेट करना चाहते हैं, तो इस प्रोसेस को जरूर देखें


 जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जिसको हम इंग्लिश मे EPFO कहते हैं। देश के वेतनभोगी लोगों का प्रोविडेंट फंड मैनेज करने वाला यह  संगठन है। 


जैसा कि हम लोग जानते हैं कि कोरोना संकट के इस काल में बहुत से लोगों की नौकरियों पर कोरोनावायरस के कारण असर पड़ा है और ऐसे में लोगों के जरूरी खर्चों के निपटारे के लिए अपने पीएफ फंड से पैसे की निकासी करने पड़ रही है। EPFO ने भी कोरोना की वजह से निकासी का आवेदन करने वाले लोगों के दावों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था विकसित की है। 


अगर आप भी पीएफ निकालने के लिए क्लेम करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका UAN एक्टिवेट हो, साथ ही आपका आधार कार्ड, बैंक अकाउंट का विवरण और पैन कार्ड डिटेल्स UAN के साथ सीड है कि नहीं। 

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार, पैन या बैंक खाते का विवरण पहले से UAN में सीड मे डाल दिया गया है। तो आप क्लेम से पहले एक बार इस बात की पुष्टि कर के संतुष्ट हो जाइए उसके बाद आप पीएफ अकाउंट से लिंक्ड इन डॉक्यूमेंट्स के विवरण सही हैं या नहीं। यहां समझने वाली बात तो यह है  अगर आपका बैंक अकाउंट डिटेल्स सही नहीं है तो उसे अपडेट करना बहुत जरूरी है वरना आपको पैसे नहीं मिल पाएंगे। 


चलिए जानते हैं कि हम  अपने UAN के साथ सही बैंक अकाउंट डिटेल्स को सीड कैसे कर सकते हैं , जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेसः-


सबसे पहले तो EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर यूजर नेम और पासवर्ड के साथ हम लॉग-इन करेंगे।

2. उसके बाद मैनेज टैब पर  हम क्लिक करेंगे।

3. इन दोनों प्रोसेस के बाद हम  ड्रॉप डाउन लिस्ट से 'KYC' को सेलेक्ट करेंगे ।

4. उसके बाद हम बैंक के विकल्प को चुनेंगे।

5. फिर हम बैंक के सामने बैंक अकाउंट नंबर, नाम और IFSC कोड दर्ज कर लेंगे ।

6. उसके बाद हम 'Save' पर क्लिक करेंगे ।

7. उसके बाद हमारे द्वारा या किसी और के द द्वारा बैंक डिटेल्स को मंजूरी देने के साथ ही केवाईसी सेक्शन में बैंक डिटेल्स दिखने लगेगा।

Post a Comment

0 Comments