सोने और चांदी के भाव में उछाल जाने क्या है ,आज का दाम



सोने और चांदी के भाव में तेजी से हुई बढ़ोतरी बताया जा रहा है कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 348 रुपये की बढ़ोतरी  हुई । दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 46,959 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी होने के कारण घरेलू बाजार में भी सोने के भाव में तेजी आ गई है।




सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। चांदी में सोमवार को 794 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल बताया गया है  एक किलो चांदी की कीमत 49,245 रुपये हो गई है। 

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव भी 348 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा था। उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाएं और आर्थिक गतिविधियों के खुलने के साथ ही आने वाले महीनों में धीरे-धीरे मांग में भी सुधार होगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार  मे सोमवार शाम कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.76 फीसद से  12.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,695.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का हाजिर भाव 0.53 फीसद या 8.89 डॉलर की तेजी के साथ 1,693.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।


उसके बाद सोमवार शाम कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 2.09 फीसद या 0.37 डॉलर की बढ़त के साथ 17.85 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.40 फीसद या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 17.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

Post a Comment

0 Comments