आपको बता दें कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के हर खेत तक पानी पहुंचाने का सपना देखा है। बताया जा रहा है कि इस सपना को पूरा करने के लिए उन्होंने हर सम्भव उपाय करना भी शुरू कर दिया है। लेकिन उन्हें ये भी पता है कि ये सपना पूरा करना इतना आसान नहीं है। इसलिए उन्होंने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
जानकारी मिली है कि सीएम को उम्मीद है कि निर्देश के मुताबिक अगर अधिकारियों ने काम करवाया, तो बिहार के हर खेत में पानी पहुंच जाएगा। इससे फसल अच्छी होगी और किसानों की आमदनी बढ़ेगी। आपको बता दें कि बिहार दूसरी हरित क्रांति करने की ओर भी अग्रसर होगा।
सीएम नीतीश कुमार के निर्देश
प्लॉट वार सर्वे कराया जाए ताकि सिंचाई की अधिकतम क्षमता एवं लक्ष्य का सही आकलन किया जा सके।
टीम बनाकर सर्वे में आकलन करें कि किस एरिया में किस तरह का एरिगेशन कराया जाए, इसके लिए स्थानीय लोगों से भी मदद ली जाए।
हर खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने हेतु सिंचाई क्षमता का आकलन करें। किस क्षेत्र में पानी की उपलब्धता है। किस एरिया में कैसे पानी पहुंचेगा। इसका आकलन करें तथा लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रणनीति बनाएं।
नदियों को आपस में जोड़ने की संभावना को तलाशें ताकि नदियों को जोड़ा जा सके। इससे पूरे बिहार के खेतों को फ़ायदा मिल सकेगा और बाढ़ का ख़तरा भी कम होगा।
आपको बता दें कि मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संचयन और सदुपयोग हो इसकी योजना बनाई जाए। सिंचाई कार्य के लिए सतही जल का उपयोग अधिक से अधिक हो सके इसके लिए भी योजना बनाई जाए।
रेन वाटर हारवेस्टिंग का ज़्यादा से ज़्यादा उपयोग कर भू जल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य करें। परम्परागत सिंचाई क्षमता को फिर से पूनर्जीवित करने के लिए आहर, पाईंन और पोखर का जीर्णोद्धार जल संचयन हेतु किया जाए।
बड़ी और मध्यम परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई क्षमता को बढ़ाया जाए। खेती की सिंचाई के लिए एग्रिकल्चर फिडर के माध्यम से विधुत कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें और तेज़ी लाई जाए।
सिंचाई के अत्याधुनिक पद्धतियों को अपना कर जल के उपयोग की दक्षता में बढ़ोतरी करें।

0 Comments