पुलिस ने की सुशांत सिंह राजपूत के मामले में वाईआरएफ से पूछताछ, उनका हुआ था कॉन्ट्रैक्ट रद्द

पिछले दिनों बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियां और बेहतरीन कलाकार हमे छोड़ कर चले गए, लेकिन इन सब में से सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से काफी शोक की लहर देखी गई थी. इतने बेहतरीन एक्टर का दुनिया से चले जाने के कारण पूरी इंडस्ट्री के साथ साथ पूरा देश सकते में है. सुशांत सिंह राजपूत ने इस महीने की 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी. 

इस कारण पूरी इंडस्ट्री पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए है. इंडस्ट्री को लेकर सब लोग नेपोटिज्म और इंडस्ट्री के स्टार किड्स पर सवाल खड़े कर रहे है. इसके अलावा बॉलीवुड के मशहूर प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ यानी यश राज फिल्म्स पर भी कई तरह के सवाल उठे है. सूत्रों की मानें तो यशराज फिल्म्स का एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था, लेकिन उेस बाद में रद्द कर दिया गया था. अब इस मामले मै एक नई बात सामने आई है.

इस कॉन्ट्रैक्ट की डिटेल्स की बात करें जो अब सामने आई है तो इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और वाईआरएफ के बीच तीन फिल्मों का करार किया गया था जिसके अंदर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को कॉन्ट्रैक्ट के तहत पहली फिल्म के लिए तीस लाख रुपए दिए गए थे. इस कॉन्ट्रैक्ट में आगे बताया गया है कि अगर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म हिट होती है तो उन्हें उनकी कॉन्ट्रैक्ट के तहत दूसरी फिल्म के लिए साठ लाख रुपए दिए जाएंगे.

इसी तरह अगर दूसरी फिल्म भी हिट होती है तो उनको उनकी तीसरी फिल्म के लिए एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म यशराज के साथ शुद्ध देसी रोमांस थी, इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को तीस लाख रुपए दिए गए थे.

एक दिलचस्प बात यह है कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी फिल्म वाईआरएफ के साथ डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी थी, जिसके लिए सुशांत सिंह राजपूत को एक करोड़ रुपए दिए गए थे. लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कॉन्ट्रैक्ट में दूसरी फिल्म के लिए साठ लाख रुपए दिए जाने थे लेकिन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को एक करोड़ रुपए क्यों दिए गए.

लेकिन इस फिल्म डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी की सफलता को लेकर यशराज को ही निर्णय लेना था कि फिल्म हिट थी है नहीं. इसके बाद एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने यशराज के साथ तीसरी फिल्म भी साइन की थी जो कि पानी थी. इस फिल्म को डायरेक्ट फैमस डायरेक्टर शेखर कपूर करने वाले थे. इस मामले में पूछताछ करने पर यशराज के अधिकारियों ने बताया है कि इस फिल्म ना बनने का कारण आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर शेखर कपूर के बीच क्रिएटिव डिफरेंस को बताया गया है.

Post a Comment

0 Comments