पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक और कहा शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के साथ जारी विवाद को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई है यह बैठक 19 जून को शाम 5 बजे होगी इसमें सभी दलों के प्रमुख हिस्सा लेंगे सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग विपक्ष की ओर से लगातार हो रही थी।

बुधवार को ट्विटर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपना बयान जारी करते हुए लिखा कि गलवान घाटी में सेना के जवानों ने अपना फर्ज निभाया है और फर्ज निभाते वक्त उन्होंने अपनी जान दे दी यह बलिदान कभी नहीं भूलेगा।

हम आपको बता दे कि भारत और चीन के बीच पिछले काफी दिनों से लद्दाख सीमा पर तनाव चल रहा है और अब यह तनाव बहुत ज्यादा हो रहा है इस बीच भारतीय सेना में अपने एक बयान में यह जानकारी दी है कि गलवान घाटी के पास चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में देश के बीच 20 जवान शहीद हो गए हैं जिस में एक हमारे कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन की सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी साथ ही नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देश को भरोसा देता हूं कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि सैनिक मारते मारते मरे हैं। इसके पश्चात् शहीद हुए जवानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो मिनट का मौन भी रखा।

 भारत और चीन के बीच मेजर जनरल लेवल की बातचीत शुरू हो गई है गलवान घाटी में ही दोनों देशों की ओर से यह बातचीत हो रही है ताकि थोड़ा तनाव कम हो सके और सिचुएशन को कंट्रोल किया जा सकें।

Post a Comment

0 Comments