बिहार के शिक्षा विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर मानहीन आरोप लगा दर्ज कराया मुकदमा


विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। आपको बता दें  की बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर परेशानी में फंस सकते हैं, क्योंकि तेजस्वी यादव के ऊपर मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज हो गया है। जदयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी वीडियो टेंपरिंग के मामले में उनके खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है।

10 दिनों की दी थी मोहलत

आपको बता दें कि पिछले दिनों तेजस्वी यादव द्वारा अशोक चौधरी के एक बयान को सोशल मीडिया पर जारी करते हुए अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। इसके बाद जदयू नेता अशोक चौधरी ने नोटिस भेजकर 10 घंटे की मोहलत दी थी और कहा था कि तेजस्वी माफी मांगें अन्यथा उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 10 घंटे गुजर जाने के बाद तेजस्वी के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया।

तेजस्वी को 2 साल की हो सकती सजा

अशोक चौधरी के वकील कुमार सानू ने मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि वीडियो से छेड़छाड़ कर सब जगह वायरल करने के कारण हमारे क्लाइंट को मानहानि हो रही है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया था कि उन्हें पहले माफी मांगने की बात कही गई थी।  लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी है।.इसलिए उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वकील ने बताया इस मामले में अगर आरोप सिद्ध हो जाता है तो तेजस्वी यादव को 2 साल की सजा हो सकती है।

आरजेडी ने बताया जेडीयू में घबराहट में उठाया गया कदम

जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा किए गए मानहानि के मुकदमे को आरजेडी ने घबराहट में उठाया हुआ कदम बताया है। पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की लोकप्रियता से जदयू में घबराहट हो गई है और उनके बढ़ते कद को छोटा करने के लिए ये सारे कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments