बिहार: आज पटना में जाप कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों और सुशांत सिंह राजपूत की याद में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत के प्रति उनके योगदान को याद किया
खबर सामने आ रही है जिस तरह से चीन के सैनिकों के साथ भारत के वीर जवानों ने पूरी हिम्मत और एकजुटता के साथ लड़ाई किया और वीरगति को प्राप्त हो गए। यह भारत देश के लिए गौरव पूर्ण बात है। भारत के इन जवानों ने चीन के उन सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दिया जो हमारे क्षेत्र में घुस कर हमारे इलाके का बुरा करना चाहते थे।
बताया जा रहा है की इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन पप्पू यादव ने कहा कि भारत सरकार को चीन के साथ व्यापार करना छोड़ देना चाहिए और चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए जिससे कि हमारे शहीद हुए जवानों की आत्मा को शांति मिल सके।
खबर सामने आ रही है की राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद , प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र और नेताओं के साथ-साथ पार्टी के नेता अन्य कार्यकर्ता शामील थे।
यह मार्च पटना के राजेन्द्र पथ सीडीए बिल्डिंग के पास से निकल और कदमकुआं के बुद्ध मूर्ति के समीप जाकर खत्म किया गया लोगों ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले की जांच करने के लिए सीबीआई जांच की मांग किया है।

0 Comments