गुंजन सक्सेना फ़िल्म को लेकर बहुत दिनों से सोशल मीडिया पर काफी बातें चल रही है जानवी कपूर की इस फिल्म को लेकर जो भी खबरें चल रही है वहां अब सही साबित हुई है और इस पर खुद करण जौहर ने ऐलान किया है की फिल्म गुंजन सक्सेना नेटफ्लिक्स पर बहुत जल्दी ही रिलीज होने वाली है करण जौहर ने ट्वीट करते हुए बताया कि,"उसके प्रेरणादायक सफर ने इतिहास रच दिया. ये उसकी कहानी है. गुंजन सक्सेना - द करगिल गर्ल, जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर।"
करण जौहर ने साथ में गुंजन सक्सेना फिल्म का एक नया पोस्टर भी रिलीज किया जिसमे गुंजन सक्सेना हेलीकॉप्टर में बैठे हुए नजर आ गई है फिल्म कब तक रिलीज होगी इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं है ना ही कोई तारीख मिली है कि उस दिन रिलीज हो जाएगी। अब यह तय हो चुका है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होने वाली है।
करण जौहर ने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें जानवी कपूर का वॉयस है और जो उसमें बता रही है,"गुंजन सक्सेना, लखनऊ की एक छोटी सी लड़की. जिसका एक बहुत बड़ा सपना था. बड़ी होकर पायलट बनने का सपना. लेकिन जो दुनिया ये सोचती थी कि लड़कियां गाड़ी नहीं चला सकतीं, क्या वो गुंजन को प्लेन उड़ाने देतीं? उस दीवानी को दुनिया की परवाह नहीं थी, बस अपने पापा पर भरोसा था. जो कहते थे कि प्लेन लड़का उड़ाए या लड़की, उसे पायलट ही कहते हैं।"

0 Comments