आज सोनम कपूर के जन्म दिवस पर उनको मिली ढेर सारी बधाईयां

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं सोनम कपूर का जन्म मुंबई में 1985 में हुआ था वह 35 साल की हो चुकी है सोनम कपूर बहुत ही चुलबुली है और हमेशा अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव भी रहती है। सोनम कपूर को पूरे बॉलीवुड जगत ने विश किया साथ ही उनके आने वाले समय के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हुए अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की।

सोनम कपूर ने आनंद अहूजा के लिए प्यार भरी पोस्ट भी लिखी जिसमें उन्होंने लिखा," दुनिया का सबसे... सबसे अच्छा पति. जो मुझे वो सब कुछ देता है जिसकी मुझे जरूरत है. उसका होना मेरे बर्थडे पर किसी ब्लेसिंग की तरह है. मैं तुम्हें उस दिन से प्यार करती हूं जब तुम्हें पहली बार गले लगाया था।"

इसके अलावा आनंद आहूजा ने भी अपने पत्नी के जन्म दिवस पर उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन को बधाई भी दी। एक्ट्रेस सोनम कपूर फिल्मों में अपनी परफॉर्मेंस के दम पर खूब वाहवाही बटोर चुकी है उनकी कोई फिल्म सुपर हिट अभी तक नहीं हुई है मगर लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने अपनी बहुत ही अच्छी पहचान इंडस्ट्रीज में बना ली है।

पिछले 13 साल से सोनम कपूर  सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं वहां लोगों को जो भी बात होती है तीखी तकरार, मीठी जो भी हो  कमेंट करके उनको बता ही देती है सोनम कपूर हमेशा अपने फैशन स्वैग और स्टाइल को लेकर भी  चर्चाओं में रहती हैं मगर वह दूसरों को कॉमेंट्स भी देती रहती है जिसकी वजह से वह कहीं बाहर मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments