एक तरफ विधानसभा चुनाव की तैयारी, दूसरी तरफ लालू यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना


जहां एक तरफ लोग कोरोनावायरस से परेशान हो रखे हैं वहां दूसरी तरफ नेता लोग कोरोना के  बीच भी विधानसभा चुनाव की तैयारी तैयारी करना शुरू कर दिए हैं।  जैसे- जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव  का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बयानबाजी भी जोर पकड़ रही है। 

सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर हमला बोला जा रहा है। आपको बता दें कि इसी क्रम में आज RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपने अंदाज में ट्वीटर के माध्यम से जोरदार हमला बोला है।

 लालू ने लिखा है कि जीवंत पर्यन्त दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके और इस गंभीर संकट काल में भी 89 दिन से आलीशान बंगले के बाहर कदम नहीं रखने वाले देश के एकमात्र मुख्यमंत्री को क्या अब बाहर निकल गरीब जनता को नहीं संभालना चाहिए?‬‪ क्या एक मुख्यमंत्री को विपदा में डर के मारे ऐसे छुपना चाहिए?‬इधर लालू के छोटे लाल और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलने में पीछे नहीं हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी ने ट्वीटर के जरिये CM नीतीश कुमार पर निशाना साधाते हुए कहा कि गत वर्ष चमकी बुखार और सरकार की लापरवाही से सैंकड़ों बच्चों की मौत हुई थी। 

JDU ने किया जोरदार पलटवार

आपको बता दें कि इधर लालू परिवार के ओर से CM नीतीश कुमार पर बोला गया और वहीं हमले का जबाब JDU प्रवक्ता डॉ.अजय आलोक ने कुछ इन शब्दावली के जरिये दिया है।अजय आलोक ने कहा कि जिन्होंने कभी जनता की सुध नहीं ली। सिर्फ जात-पात के नाम पर प्रदेशवासियों को लड़वाया. समाज में द्वेष फैलाया और त्रासदी के दौरान सिर्फ लूट खसोट मचाया। उन्हें हमारे आदरणीय नेता नीतीश कुमार और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। वैसे भी राज्य की जनता ये तय कर चुकी है और कई बार प्रमाण भी दे चुकी है कि हमारे नेता कितने योग्य हैं।


जनता के साथ-साथ पशुओं की भी हकमारी की है

डॉ अजय आलोक ने कहा कि वे जनता के लिए कितने सजग हैं, जनता का समर्थन इस बात का धोतक है। उन्होंने कहा कि अगर जनता की आकांक्षाओं पर हमारे नेता नीतीश कुमार खड़े नहीं उतरते तो 2005 से लगातार इनको जनता का समर्थन नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि  लालू यादव ने तो जनता के साथ-साथ पशुओं की भी हकमारी की है। 

आज वे उसकी सजा भुगत रहे हैं। इस दौरान अजय आलोक ने तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि तेजस्वी के द्वारा इस तरह की बातों का उल्लेख करना शोभा नहीं देता, जो खुद जनता की समस्याओं से कोसों दूर रहता हो। जो किसी भी त्रासदी में अंत समय पर सिर्फ सियासत करने के लिए सामने आता हो वो हमारे नेता और उनकी कार्यशैली पर सवाल न उठाए।

Post a Comment

0 Comments