बिग बॉस 14वें सीजन की हो गई तैयारी शुरू,इस बार थीम चेंज करने पर भी चल रहा काम


 कोरोनावायरस की महामारी से पूरा देश जंग लग रहा है।  ऐसे में सरकार ने पुरे देश में लॉक डाउन का आदेश  जारी कर रखा है । आपको बता दें कि इसी बीच बॉलीवुड से एक नई खबर आ रही है । 

बिग बॉस 13 को खत्म हुए कुछ महीने हो गए हैं, लेकिन इस सीजन के कंटेस्टेंट घर के बाहर आने के बाद भी लगातार खबरों में हैं। वहीं, दर्शक बिग बॉस के 13वें सीजन के बाद 14वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं। वैसे तो 14वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि कंटेस्टेंट फाइनल करने के लिए सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है और इस बार की थीम आदि पर भी काम चल रहा है। 

हालांकि, इस बार कोरोना वायरस की वजह से पूरा गेम चेंज हो गया है और अब बिग बॉस की टीम को कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए तैयारी करनी होगी।

वैसे तो बिग बॉस की शूटिंग के लिए कंटेंस्टेंट, कैमरापर्सन, पीसीआर, टेक्निकल और क्रिएटिव समेत करीब 300 लोगों की आवश्यकता होती है, लेकिन कोरोना वायरस के कहर के बीच इतने लोगों के साथ काम करना मुश्किल है। ऐसे में मेकर्स सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शूट करने की तैयारी कर रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि पहले जून के महीने में भी बिग बॉस का एक प्रोमो रिलीज होना था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से नहीं हुआ।

Bigg Boss 14 में एंट्री पर बोलीं अंगूरी भाभी, 'मेरे लिए नहीं हैं,ऐसे शो, मैं नहीं दे सकती ऐसा कंटेंट'

हालांकि, अब खबर आ रही है कि सलमान खान अपने फार्म हाउस से ही ये प्रोमो शूट कर सकते हैं।आपको बता दें कि  पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'शो की घोषणा सलमान खान के एक प्रोमो के साथ जून में की जानी थी, जिसमें दिखाया जाना था कि 14वां सीजन सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। 

पहले इस प्लान को लॉकडाउन की वजह से स्थगित करना पड़ा था, लकीन अब, जैसे एक्टर अमिताभ बच्चन ने घर से केबीसी के आगामी सीज़न के लिए एक वीडियो शूट किया, वैसे ही सलमान भी अपने पनवेल फार्म हाउस से बिगबॉस-14 की घोषणा कर सकते हैं। क्रिएटिव टीम उनके साथ इस फॉरमेट पर काम कर रही है।'

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस का प्रीमियर अक्टूबर में हो सकता है और इस बार शो की अहम बात सोशल डिस्टेंसिंग होगी। 14वें सीजन को लेकर जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी और सलमान इसका प्रोमो लॉन्च कर सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments