रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपना #आत्मनिर्भर फोटो शूट शेयर किया

पीएम मोदी जी ने कहा कि अब हमे आत्मनिर्भर बनना होगा और देश को भी आत्मनिर्भर बनाना होगा ।  हमारी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मंगलवार को अपना फोटो शूट किया और उसका नाम उन्होंने आत्मनिर्भर रखा और  अपना फोटोशूट उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया । अपनी फोटो के साथ जल्दी मुंबई में आने वाले हैं निसर्ग तूफान के लिए तैयार रहने को भी कहा वह फोटो में कांच के सामने खड़ी हैं और डेनिम शर्ट वा शॉर्ट्स में दिखाई दे रही है ।


फोटो शेयर करते हुए उन्होने साथ में लिखा,''#आत्मनिर्भर फोटोशूट, बादलों भरा दिन, डेनिम्स बाहर निकल गई हैं, निसर्ग तूफान का इंतजार... चेकलिस्ट- इमरजेंसी बैटरी लाइट्स को चार्ज करके तैयार रखें, आसपास की नालियों को साफ करें... अपने फोन में एक अच्छी फिल्म डाउनलोड कर लें, खाने के छोटे-मोटे सामान तैयार रखें। उम्मीद है ये बिना किसी घटना के गुजर जाएगा। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित और सूखे रहेंगे। उम्मीद है किसी तरह का विनाश नहीं होगा... हम मुंबईकर जरूरत के वक्त हमेशा कूदने और मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन मैं प्रार्थना करती हूं कि उसकी जरूरत ही ना पड़े और सभी सुरक्षित रहें।''


हम आपको बताते चलें कि अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र , गुजरात के तट से टकराने वाला है और मुंबई में हाई अलर्ट  और भारी बारिश की चेतावनी भी है इसके अलावा महाराष्ट्र के सभी तटीय इलाकों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है इसका नाम ' निसर्ग'  बांग्लादेश ने दिया है ।

Post a Comment

0 Comments