जब बात आती है कोरोना वायरस में रियल हीरो की, मसीहा की, मददगार की तो उसमें से एक नाम सोनू सूद भी निकल कर आता है उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है वह उन लोगों के लिए मसीहा बने जो घर जाना चाहते थे पर खाना-पीना के पैसे नहीं थे तो घर कैसे जाएं उनको पता नहीं था । तब उनके लिए सामने आए सोनू सूद और उन्होंने बसों के द्वारा उन लोगों को उनके घर तक पहुंचाया ।
अब सोनू सुद ने यूपी और बिहार के 1000 से भी ज्यादा प्रवासियों को ट्रेन के द्वारा उनके घर के लिए रवाना किया इतना ही नहीं वो खुद उनको छोड़ने के लिए रात 2:00 बजे ठाने के स्टेशन पर पहुंचे और जहां उन्होंने यात्रियों को सब जरूरत का सामान खाना, मस्क, सेनेटाइजर आदि वितरण किए और थोड़ी बहुत उनसे बातचीत की और पूछा कि वापस तो लौट कर यहां आओगे ना फिर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें साफ नजर आ रहा है कि लोग सोनू सूद की सहायता से घर वापसी कर रहे हैं और सोनू सूद की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं सोनू सूद ने हर एक यात्री से पूछा कि वह कहां जा रहे हैं साथ ही साथ उन्होंने मास्क पहने और सैनिटाइज करने की सलाह दी । इसमें बहुत सारे विद्यार्थी भी शामिल है और लोगों ने सोनू सुद के जिंदाबाद के नारे लगाए जिससे पूरा स्टेशन उनके नारो से गूंज गया और हर व्यक्ति ताली बजाकर सोनू सूद का सम्मान करता दिखाई दिया।

0 Comments