बिहार पुलिस को सता रहा है डर कहीं बढ़ ना जाए क्राइम

कोरोना वायरस की वजह से सभी मजदूर अपने अपने घर जाना चाहते थे और अब धीरे-धीरे यह सिलसिला शुरू हो गया है और अब  प्रवासी मजदूर अपने घरों की तरफ रुख कर चुके हैं इसी को लेकर कानून व्यवस्था के के पुलिस महानिदेशक अमित कुमार ने  बिहार के डीएम और एसपी को एक लेटर लिखा। जिसमें पिछले कुछ समय से बिहार में रहने वाले स्थानीय नागरिक बिहार आ रहे हैं  यह लोग  बाहर काम करते थे । 


 अब बिहार के सामने सबसे गंभीर चुनौती आर्थिक रूप से आ रही है और अब वह परेशान और तनाव ग्रस्त हो रहे हैं कि आने वाले दिनों में सरकार की कोशिशों के बावजूद क्या उनको यहां पर रोजगार मिल पाएगा यह उसकी संभावना कम होगी ।


रोजगार न मिलने पर वह अपने परिवार का पालन-पोषण किस तरह करेंगे अगर उनको कोई रोजगार का अफ़सर प्राप्त नहीं होता है तो कहीं वह लोग अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए अपराध की तरफ ना बढ़ जाए जिससे कानून व्यवस्था पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है यह समस्या छोटी जगहों पर ज्यादा उत्पन्न हो सकती है ।
  
एडीजी ने पत्र में लिखा कि इन सभी परिस्थितियों का सामना करने के लिए एक कार्य योजना तैयार कर ली जानी चाहिए ताकि समय आने पर जरूरत के हिसाब से कार्यवाई की जा सके यह पत्र रेल विभाग के भी पुलिस अधिकारियों को लिखा गया है ।


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. इस दौरान आरजेडी के तेजस्वी यादव ने उस चिट्ठी को भी फाड़ डाला, जो एडीजी अमित कुमार ने प्रवासी मजदूरों को लेकर लिखी थी.

Post a Comment

0 Comments