हज यात्रियों को मिलेगा 100% रिफंड, कोरोना को देखते हुए लिया ये फैसला


पूरे देश में कोरोना की वजह से खलबली मची हुई है लगभग हर देश इसकी चपेट में आ चुका हूं ।और  सऊदी अरब में भी लगभग 95,000 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है ।

हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का यह चिंता सताने लगी है अब क्या होगा,  क्या  इस वर्ष हज यात्रा होगी या रद्द  हो जाएगी और पैसा वापिस मिलेगा या नहीं इसी सब अटकलों पर विराम लगाते हुए हज कमेटी ने ऐलान किया है । यह सब जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है क्योंकि अभी वायरस फैल रहा है और हज यात्रा पर जाना सुरक्षित नहीं है क्योंकि हज यात्रा अगर होती है और लोग उस पर जाते हैं तो संक्रमण फैलने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा । अभी यह जानकारी हज कमिटी ने अपने स्तर पर  ही दी है ।

इन्हीं सब चीजों को देखते हुए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा है कि इस साल की हज यात्रा को जो लोग रद्द करना चाहते हैं उन्हें भुगतान की गई राशि का 100% रिफंड कर दिया जाएगा यात्रा को रद्द करने के लिए हज यात्रियों को सिर्फ एक फॉर्म भरना होगा ।

हज कमेटी ने बताया कि हज 2020 के बारे में अभी तक सउदी अधिकारियों से कोई बातचीत नहीं हुई है । यहां फैसला उन्होंने अपने स्तर पर ही लिया है ।

हम आपको बता दें कि हज एक इस्लामिक तीर्थयात्रा है और यहां मुस्लिम समाज के द्वारा किया जाता है और यहां पवित्र शहर मक्का में हर साल होता है और इसमें हर साल लाखों लोग पूरी दुनिया से एकत्रित होते हैं और 5 दिन तक मैदान में रहकर  सभी विधियां  और तरीके के साथ पूरा किया जाता हैं ।  मुस्लिम समाज में कहा जाता है कि अगर वह आर्थिक रूप से सक्षम है तो उसको अपनी जिंदगी में एक हज करना अनिवार्य होता है ।


  

Post a Comment

0 Comments