जेडीयू सांसद विजय कुमार मांझी धरने पर बैठ गए , जाने क्या थी पूरी बात





बिहार के गया से एक सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जदयू सांसद विजय मांझ अपनी ही सरकार के पुलिस विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया  उन्होंने कहा कि बार-बार फोन करने पर भी पुलिस विभाग ने मेरा फोन नहीं उठाया इसी बात को लेकर जदयू सांसद विजय मांझी बाराचट्टी थाने  मैं धरने बैठ गए।  विजय कुमार मांझी एसएसपी राजीव मिश्रा को बाराचट्टी थाना बुलाने की मांग कर रहें हैं।


बताया जा रहा है कि सांसद विजय मांझी ने बताया है कि वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्या को लेकर अक्सर अधिकारियों को फोन करते रहतें हैं।  लेकिन बाराचट्टी थानाध्यक्ष उनका फोन नहीं उठाते हैं. यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में सांसद को मिले अधिकार का अपमान है उसका विरोध है।  इसी वजह को लेकर के उन्होंने धरने पर बैठने का निर्णय लिया। 



पुलिस के फोन नहीं उठाने पर विजय कुमार मांझी का बीपी बढ़ गया और वो बेहोश होकर गिर पड़े 


बताया जा रहा है कि सांसद विजय मांझी आज बाराचट्टी थानाध्यक्ष को लगातार कई कॉल किये थे, पर थानाध्यक्ष द्वारा फोन रिसीव नहीं करने पर वे अपने बाराचट्टी स्थित आवास से थाना के लिए पैदल ही निकल पड़े. थानाध्यक्ष के व्यवहार की वजह से उनका बीपी बढ़ गया और वे थाना पहुंचते हीं बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद वहां के लोगों ने उन्हें तुरंत ही  डॉक्टर को फोन किया और सीएचसी के डॉक्टर मौके पर पहुंचकर  विजय कुमार मांझी का इलाज किया और दवा देते हुए आराम की सलाह दीया।

Post a Comment

0 Comments