मलाइका अरोड़ा ने फैन्स को दिए फिटनेस के बेसिक टिप्स

बॉलीवुड की क्वीन मलाइका अरोड़ा का नाम फिटनेस टिप्स में आता है वह अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही एक्टिव है और उनकी सूझबूझ के बहुत लोग कायल हैं फिटनेस के प्रति उनका एक्टिव रहने का ही नतीजा है कि आज मलाइका एकदम फिट है और अपने फैंस के साथ वहां हमेशा कुछ न कुछ शेयर करती रहती है । पूरे लॉकडाउन के  समय में मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ काफी वीडियो शेयर की है और अब मलाइका अरोड़ा ने अपने फैंस के साथ एक फिटनेस वीडियो शेयर किया है जो कि बहुत इफेक्टिव है ।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 मिनट  का वीडियो शेयर करते हुए साथ में लिखा,"हम सभी जानना चाहते हैं कि किस तरह का खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा है? कितनी नींद सही है? कितनी धूप सही है? कितना पानी और कैसे पीना सही है? पानी से याद आया कि मैं आपको बताउंगी कि कैसे पानी पीना ठीक होता है. कभी भी खड़े होकर पानी ना पिएं. पानी पीने से पहले आप बैठ जाएं और पानी को सिप करके धीरे-धीरे पीएं.''


 वीडियो  में मलायका के हिसाब से फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि सही तरीके में और समय-समय पर पानी पिया जाए सभी लोग पानी की जगह  खाने पर ध्यान रखते हैं पानी  हमेशा बैठ के पीना चाहिए वह बहुत फायदेमंद है यह साइंटिफिक तरीके से विकसित हो चुका है कि वे हमेशा  धीरे और बैठकर पानी पीना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments