पूरे देश में लोकडाउन चल रहा है इसका सबसे ज्यादा असर बॉलीवुड जगत पर पड़ा है जिसकी वजह से कई सारी फिल्मों का की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है और कुछ फिल्म डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
इसी बीच डेविड धवन की कुली नंबर वन भी रिलीज होने वाली थी पर कोरोना वायरस के चलते लोक़डाउन होने की वजह से डेविड धवन की फिल्म कुली नंबर वन को पोस्टपोन कर दिया गया था। पर अब फ़िल्म के जल्दी रिलीज होने की आशंका है डेविड धवन ने अपनी फिल्म कुली नंबर वन का नया पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें कोरोना वायरस का असर साफ दिखाई दे रहा है डेविड धवन मास्क पहने हुए दिखाई दिए हैं।
पोस्टर में मास्क लगाने से दर्शकों के बीच वापस खलबली मच गई है कि क्या फिल्म में कोई नया ट्विस्ट आएगा या पहले की स्टोरी ही रहेगी। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें पोस्टर पर कुली नंबर वन लिखा है और फोटो पे मास्क लगाया हुआ है साथ ही उन्होंने लिखा है, 'कूली नं 1। हम आएंगे हंसाने, ये वादा रहा।'
मिली खबरों के हिसाब से अभी यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है फिल्म के पोस्टर के अलावा फिल्म की कास्ट टीम की पिक भी शेयर की है। इस फिल्म में सारा अली खान और वरुण धवन दोनों है यह फ़िल्म 1995 में कुली नंबर वन का रीमेक है।

0 Comments